Surguja News Today

AMBIKAPUR -नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर हेतु कुल 06 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम दिन
नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर हेतु कुल 06 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष हेतु 03 प्रत्याशियों एवं नगर पंचायत सीतापुर अध्यक्ष हेतु 06 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र
29 जनवरी को होगी संवीक्षा एवं 31 जनवरी तक ले सकेंगे नाम वापस

अम्बिकापुर  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025  के तहत नाम निर्देशन जमा करने का अंतिम दिन मंगलवार को रहा। नगर पालिका निगम महापौर के लिए कुल 06 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। जिनमें भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती मंजूषा भगत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री अजय तिर्की, आम आदमी पार्टी से श्री राजीव लकड़ा,हमर राज पार्टी श्री तरूण कुमार भगत, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्रीमती माधुरी सिंह सांडिल ने नामांकन दाखि़ल किया है। वहीं नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु 154 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नगर पंचायत लखनपुर में 03 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष एवं 36 प्रत्याशियों ने पार्षदों हेतु नामांकन पत्र किए दाखि़ल-
नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक कुल 03 अध्यक्ष हेतु नामांकन पत्र दाखि़ल किए गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से अनिशा गुप्ता एवं सावित्री साहू,  इण्डियन नेशनल कांग्रेस से शिखा रमेश जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डों हेतु कुल 36 प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन पत्र दाखि़ल किए हैं।

नगर पंचायत सीतापुर में 04 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष एवं 49 प्रत्याशियों ने पार्षदों हेतु नामांकन पत्र किए दाखि़ल-
नगर पंचायत लखनपुर हेतु नाम निर्देशन के अंतिम दिन तक कुल 04 अध्यक्ष हेतु नामांकन पत्र दाखि़ल किए गए हैं, जिसमें  भारतीय जनता पार्टी से अमृता पैकरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री प्रेम दान कुजूर तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री गिरधर राम भगत एवं सुरेंद्र पैकरा द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। वहीं नगर पंचायत सीतापुर के 15 वार्डों हेतु कुल 49 प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन पत्र दाखि़ल किए हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज