Surguja News Today

100 शिक्षकों में से शिक्षिका कामिनी साहू रायपुर से आईआईएसईआर पुणे में “”क्षमता निर्माण शिक्षक”” प्रशिक्षण में लिया भाग

100 शिक्षकों में से शिक्षिका कामिनी साहू रायपुर से आईआईएसईआर पुणे में “”क्षमता निर्माण शिक्षक”” प्रशिक्षण में लिया भाग

छत्तीसगढ़ राज्य के पीएम श्री स्कूल के 100 शिक्षकों का पीएम श्री योजना के अंतर्गत STEM शिक्षकों की क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन श्री आशीष गौतम सर कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय नेशनल लेवल कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशाप फ़ॉर स्टेम टीचर हेतु इंडियन इस्टिट्यूट आफ़ साइंड एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर आईसर पुणे महाराष्ट्र में 7 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक शामिल होने का मौक़ा मिला। इसके लिए श्री आशीष गौतम सर(कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ )ने प्रशिक्षण की तैयारी पहले से कर दी थी उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के अलग अलग ज़िलों के शिक्षकों का चयन कर सूची तैयार किया गया।हमने १ माह पहले ही तैयारी प्रारंभ कर दिया था आख़िर वह दिन आ ही गया ।जब हमें 6 जनवरी2025 को IISER जाने का अवसर मिला हम सभी अपनी अपनी तैयारी के साथ यात्रा प्रारंभ किया मन चल रहा था की IISER में बड़े बड़े वैज्ञानिकों से मुलाक़ात होगी उन्हें सुनने का अवसर मिलेगा और हम भी अपने प्रश्नों को उनके सामने रख पायेंगे लेकिन दिमाग़ में थोड़ा डर भी था की उनके बातों को सहजता से समझ बन पायेगी या नहीं लेकिन वहा जाने के बाद,चर्चा परिचर्चा के दौरान सभी चीजें सामान्य हो गया था। प्रथम दिवस :-

प्रथम दिवस को हम सभी शिक्षकों
ने पिंपरी-चिंचवड साइंस पार्क और कल्पकघर का दौरा किया, जिसमें:-
1…3D फिल्म जिसमें शामिल है अदभुत अनुभूति रहा।
रंगीन छाया, होलोग्राम, पंक्ति की ओर ले जाने वाली सभी सड़कें, आलसी सिक्का, जंपिंग डिस्क, ग्राउंड शटल, बढ़ती एआरजी, बल की रेखा, क्यूरी पॉइंट, गिरो सूट केस, चैनिंग कलर बटरफ्लाई, तरल पेंटिंग दर्पण, कैप्टिव छाया, नोड्स और आर्टिनोड्स, पकड़ फूल, 15 प्रकाश दिखाई दे रहा है, प्लीटर पर सिर है, अपनी पुतली को देखें
2.कल्पगृह :-बहुत सारे माडल का अवलोकन किए जिसमें birthday magic square काफ़ी interesting रहा जिससे बच्चों में खेल खेल में जोड़ना घटाने की मज़ेदार गतिविधियाँ कराई जा सकती हैं साथी ही अपने जन्म तिथी पर बनने वाले lucky संख्या की खोज कर सकते हैं। इस दौरान हमने विज्ञान और नवाचार के कई रोमांचक पहलुओं देखा और समझा।
३ तारामंडल को हमने हाइब्रिड टेक्नोलाजी से देखा व समझा ऐसा लगा कि हम सब तारे के दुनिया में चले गये हो।

  1. नाइट्रोजन गैस का प्रयोग को नज़दीक से समझने का मौक़ा मिला ।
  2. डाक्टर शालिनी शर्मा मैडम के द्वारा उनके रिसर्च को सुनने व समझने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें भोपाल गैस त्रासदी पर किए रिसर्च को सामने रखा गया प्रश्नों के माध्यम से हमे अपनी बात उनके सामने रखें वह क्षण काफ़ी रोचक रही। द्वितीय दिवस का शुभारंभ :-
    १. nature walk से हुआ जिसमें हमने बहुत सारे पेड़ पौधें के बारे में जाना व समझ जिसने भूतिया पौधा की जानकारी काफ़ी प्रभावित किया इस गतिविधि से हम बच्चों को पेड़ पौधों के साथ प्रकृति से जोड़ सकते हैं ।
  3. डाक्टर आशीष अरोरा भौतिकी विभाग, IISER पुणे के साथ संवाद हुआ जिसमें उन्होंने माइक्रो वेब ,रेडियेशन,ऐक्सरे क़िरणे,3D light,और मोबाईल पर ग़लत धारणाओं वाले प्रश्नों पर खुलकर बात किये उनकी जानकारी मज़ेदार व ज्ञानवर्धक रहा ।सभी साथियों ने उन्हें ध्यान से सुना व जाना।,
  4. स्वयं करके सीखने वाली गतिविधियाँ, जिसमें periscope ,brain cap,Pepar cap गणित के आयात ,वर्ग ,टी पज़्ज़ल पर चर्चा हुआ।
  5. टेलीस्कोप से आकाश दर्शन और हमारे शोध प्रयोगशालाओं का दौरा जैसी कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ शामिल था। 3D के माध्यम से तितली की बनाया गया । तृतीय दिवस :- १.आशिष सर ने आओ करके सीखे में हमने बनाना,कार्ड से पहाड़ा तथा जोड़ना,simple geoboard ,Tangram आकृति का निर्माण,straw Flute बनाना,whistling bird,पंचांग का उपयोग , Simple closed circuit,Geometric shapes, all in on triangle, और डाक्टर सुप्रिया पिसोलकर को गणित में कर रहे रिसर्च को सुनने का अवसर मिला इसके पश्चात IISER के सदस्यों ने हमें 25 ,25 के समूह में बाँटा तथा प्रत्येक समूह को रिसर्च सेंटर विज़िट किये जिसमें हमने पहले जहां चूहों पर रिसर्च को देखने मिला ,शिक्षकों के प्रश्नों का जवाब भी मिला रिसर्च सेंटर के दूसरे ब्लाक में हमे मक्खी पर किए जा रहे रिसर्च की जानकारी मिली जहां पर उनके अण्डो से बहुत सारे परखनली में रख कर उनके प्रतिदिन होने वाली बदलाव को वैज्ञानिकों के द्वारा नोट कर अध्ययन किया जाता है।इसके अलावा वाटर फ़िल्टर प्लांट में हमने Visits किये जहां IISER परिसर को किस प्रकार पानी की पूर्ति की जाती है जिससे पूरे Campus को पानी की किसी भी प्रकार की समस्या नही होती साथ ही गंदे पानी का recycle कर दुबारा उपयोग में लाया जा सकता है visits के दौरान जाना यह काफ़ी मज़ेदार पल था ।

प्रमाण पत्र वितरण और प्रेरणादायक समापन संबोधन :-प्रो. सुनील भागवत (निदेशक, IISER पुणे), डॉ. अपर्णा देशपांडे (साइंस एक्टिविटी सेंटर, IISER पुणे), श्री अशिष गौतम और श्री विजय रंजन द्वारा किया गया।
अंतिम दिवस को प्रो. सुनील भागवत का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने समापन सत्र को अपने प्रेरणादायक शब्दों और शिक्षकों के साथ संवाद के माध्यम से कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बनाया.इसके लिए हम सभी शिक्षक साथियों की ओर से हार्दिक आभार।

श्री आशीष गौतम सर (PMSHRI कोऑर्डिनेटर), श्री विजय रंजन (प्रोग्रामर, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़) को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने हमें अवसर दिये ,सभी को IISER PUNE जैसे बड़े से मंच तक ले गये और नवीन ज्ञान के निर्माण में हमे जोड़े साथ ही IISER के सभी प्रोफ़ेसर ,सदस्यों भी पुनः कोटि कोटि धन्यवाद……..
मैंने कार्यशाला में जो भी चीजें सीखें हैं उसे अपने बच्चों के साथ साझा करूँगा और अपने विद्यालय में छोटा सा कल्पक घर बनाने का प्रयास करुंगी ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज