Surguja News Today

सीतापुर में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 130 हितग्राहियों को 1400000 का किया गया ऋण वितरण

पथ विक्रेताओं को आर्थिक समृद्धि हेतु शासन से वित्तीय सहयोग,कम ब्याज दर पर 10,000 रूपये, 20,000 रूपये एवं 50,000 रूपये तक का ऋण
“स्वनिधि भी,स्वाभिमान भी” दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत नगर पंचायत, सीतापुर क्षेत्र अन्तर्गत योजना के प्रारम्भ से आज दिनांक तक ऋण हेतु 265 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से कुल संख्या 130 हितग्राहियो को राशि 14,00,000/- रूपये (चौदह लाख रूपये) का ऋण वितरण किया गया


सीतापुर:शहरी पथ विक्रेताओं को उनके व्यवसाय विस्तार करते हुए आर्थिक समृद्धि हेतु बैंको के माध्यम से कम ब्याज दर पर 10,000 रूपये, 20,000 रूपये एवं 50,000 रूपये तक का ऋण प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय डोज में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि योजना) को 01 जून 2020 से सम्पूर्ण भारत में लागू किया गया है, योजना का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित पथ विक्रेताओं को अपनी आजीविका फिर से शुरू करने के लिए सस्ती कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करना था।
योजना का लाभ निकाय क्षेत्र में अस्थायी रूप से व्यापार करने वाले ठेला, गुमटी एवं फेरीवाले लघु व्यापारी है।इस योजना के अन्तर्गत नगर पंचायत, सीतापुर क्षेत्र अन्तर्गत योजना के प्रारम्भ से आज दिनांक तक ऋण हेतु 265 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें से वितरीत आवेदनो की कुल संख्या 130 हितग्राहियो को राशि 14,00,000/- रूपये (चौदह लाख रूपये) का ऋण वितरण किया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से कोविड-19 के बाद शहरी पथ विक्रेताओं को बहुत ही ज्यादा आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। इस योजना मॉनिटरिंग मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री ओम प्रकाश शर्मा जी के द्वारा किया जा रहा है।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज