Surguja News Today

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 सीट से चुनाव लड़ेंगी महिला प्रत्याशी मंजुमती सोनवानी

छत्तीसगढ़ प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है ऐसे में सरगुजा जिले के मैनपाट में इस बार पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर के साथ महामुकाबला देखने को मिल सकता है आरक्षण प्रकिया सम्पन्न होने के बाद लोग अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं ऐसे में मैनपाट के जनपद मुख्यालय नर्मदापुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 सीट इस बार बेहद रोचक होने वाला,यह सीट अनुसुचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं ऐसे में शिक्षका मंजुमती सोनवानी ने आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र में काफी सक्रिय नज़र आ रहे हैं मंजुमती सोनवानी कि अगर बात करें तो अपने समाज के साथ स्थानीय लोगों के हित में काम कर चुकी हैं और शिक्षक के साथ साथ एक बेहद होनहार महिला प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है ऐसे में पहली बार जनपद सदस्य का चुनाव लडेंगे पुर्व में यह सीट मुक्त से पुरूष पक्ष का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार इस सीट से महिला प्रत्याशी मंजुमती सोनवानी ने दावेदारी पेश कर विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है और लोगों का भरपूर समर्थन के साथ आशिर्वाद मिल रहा है
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार नर्मदापुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08 सीट में आख़िर कौन कब्जा जमा पाता है।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज