
पंचायत चुनाव नजदीक आते ही मैनपाट के युवा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर जितेंद्र यादव ने अपने क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करना शुरू कर दिया है और इस बार जितेन्द्र यादव मैनपाट के तराई क्षेत्र पेंट पीडिया खडगांव से जनपद सदस्य का चुनाव लडेंगे ऐसे में विपक्षी दल में खलबली मच गई है और लगातार युवा राजनीति में सक्रिय हर परिस्थितियों में युवाओं का साथ देने वाले मैनपाट के कर्मठ, मिलनसार, इमानदार युवा प्रत्याशी जितेन्द्र यादव को गांव में वन टू वन चर्चा के बाद लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है जितेन्द्र यादव पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस के पद पर लम्बे समय से कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और वर्तमान में वे कुनिया ग्राम पंचायत के उपसरपंच भी है।। तो कहीं न कहीं इस बार जनपद सदस्य क्षेत्र पेंट पीडिया खडगाव में जितेन्द्र यादव विपक्षी दलों के प्रत्याशीयों के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे।।
Author: Ramjaan Khan









