
दंतैल हाथी का उत्पात जारी बीती रात ढहा दिए ग्राम गौरा के दो घर
प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में आठ दिनों में जंगली हाथी ने 23 घरों को ढहाया
सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत सोनगरा , बोझा,चंद्ररपुर,कोथारी ,खड़गवां, बगड़ा में उत्पात मचाने के बाद आठवें दिन रविवार के रात्रि साढ़े बारह बजे दन्तैल हाथी वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम गौरा में समयलाल आत्मज मंजवा के घर पहुंच कर उसके घर के दीवाल को तोड़ दिया. इसके पश्चात करण गोड़ के घर पहुंचकर उसका भी दीवाल व कराकट को तोड़ा व घर के रखे धान को खाया व घर में अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था. उस समय करन गोड़ के घर में अपरा तफरी मच गई व दूसरे साइड के कमरे में छिपकर जान बचाए यह घटना ढाई बजे रात्रि की है उस समय वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया तो उसने गांव के एक ट्रैक्टर को बुलवाकर हार्न बजवाया तब हाथी वहां से हटा. आधे घंटे बाद हाथी दल के आदमी आए तो पूछे की हाथी किधर गया है तो कारण ने बताया मैं तो घर के अंदर में था क्या जानू हाथी किधर गया है. इसके बाद हाथी गश्ती दल वाले वहां से चले गए करण गोड काफी डरा व सहमा हुआ था.










