Surguja News Today

बीजापुर पत्रकार मुकेश हत्याकांड में साय सरकार के निर्देश पर ig ने गठित की SIT , IPS के अलावा 3 डीएसपी ,TI ,SI शामिल ,

बीजापुर पत्रकार मुकेश हत्याकांड :पत्रकारों के प्रदर्शन के बाद एक्शन मोड़ में साय सरकार ,मुख्यमंत्री के निर्देश पर IG ने गठित की SIT , IPS के अलावा 3 डीएसपी ,TI ,SI शामिल ,देखें आदेश ……

रायपुर -बीजापुर । पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईजी ने SIT गठित की है। 11 सदस्यीय SIT में बीजापुर के एडिश्नल एसपी मयंक गुर्जर के अलावा दंतेवाड़ा डीएसपी रुचि वर्मा, बीजापुर डीएसपी शरद जायसवाल, डीएसपी बस्तर गीतिका साहू शामिल हैं।

वहीं बीजापुर के थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, विशेष शाखा प्रभारी विरेंद्र श्रीवास्तव, दंतेवाड़ा फरसपाल प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास, निरीक्षक पुलिस लाइन रिजवान अहमद, साईबर रेंज निरीक्षक गौरव तिवारी, एसआई थाना बीजापुर मुकेश पटेल और साइबरसेल के प्रभारी एसआई विवेकानंद पटेल को टीम में रखा गया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज