Surguja News Today

Bilaspur road accident ट्रक और कार के बीच भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, गाड़ी में बैठे लोग जिंदा जल गए

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार के बीच टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, गाड़ी में बैठे लोग जिंदा जल गए
हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

Ambikapur-Katghora-Bilaspur Highway Accident: खबर कोरबा से है। जहां ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। जिससे कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी के लिए गाइडलाइन जारी: अगर आपका शराब पीकर जश्न मनाने का है प्लान, तो पहले पढ़ लें ये खबर

हादसों का शिकार बन रहा अम्बिकापुर-कटघोरा-बिलासपुर हाइवे
बता दें कि जिस अम्बिकापुर-कटघोरा-बिलासपुर हाइवे पर यह हादसा हुआ है, वह लगातार भीषण दुर्घटनाओं का शिकार बन रहा है। इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों की कमी और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हर दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इन हादसों में कई निर्दोष वाहन चालक अपनी जान गंवा रहे हैं। इस फोरलेन मार्ग को दोषपूर्ण तरीके से बनाया गया है, और जरा सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन रही है।

बांगो थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
ताजा हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना इतनी भयावह थी कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक धू-धू कर जलने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार के अंदर बैठे दो जिंदा जल गए हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी रखे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज