
कलेक्टर सरगुजा श्री विलास संदीपन भोसकर जी के निर्देशानुसार एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा जी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा श्री एम.के.वर्मा द्वारा विकासखण्ड लुण्ड्रा के सुदूर पहुच विहीन क्षेत्रों मे स्थित विद्यालयों में छात्र छात्राओं को गर्म कपडे उपलब्ध कराने के उद्देष्य से आज दिनांक 20-12-2024 को प्राथमिक शाला रघुपुर में सभी छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर व टोपी विरतण किया गया। उन्होने बच्चो से कहा कि पढाई में कोई भी बाधा नही आनी चाहिए और सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पहुच विहीन दुर्गम क्षेत्रों मे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु सघन निरीक्षण कर अवलोकन किया जा रहा है एवं स्वयं छात्र-छात्राओं की शैक्षिक दक्षता का आंकलन कर शिक्षकों को आवश्यक सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा है। आज विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक शाला रघुपुर] प्राथमिक शाला खासपारा रघुपुर] व प्राथमिक शाला टांगरपानी का अवलोकन किया गया। अवलोकन में गुणवत्ता सुधार हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा विकासखण्ड लुण्ड्रा के संकुल जोरी व माझीपारा के विद्यालयो में गुणवत्ता सुधार हेतु को विशेष रुप से चिन्हित किया गया है तथा उनके द्वारा लगातार उक्त संकुलों में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक दक्षता विकास के लिए निरीक्षण कर हर संभव प्रयास किया जायेगा जो भी आवष्यक संसाधनों की आवष्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा। निरीक्षण व गर्म स्वेटर व टोपी के विरतण में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रघुनाथ प्रसाद व जनशिक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं मुकेश गुप्ता उपस्थित रहें।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









