Surguja News Today

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने साजा एसडीएम टेक राम माहेश्वरी को रिश्वत लेते पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने साजा एसडीएम टेक राम माहेश्वरी को रिश्वत लेते पकड़ा

एनओसी देने के एवज में मांगे थे 1 लाख रुपए की घुस

बेमेतरा – बेमेतरा जिले के साजा के एसडीएम टेकराम माहेश्वरी व नगर सैनिक गौकरण सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है । साजा एसडीएम ने दिव्यांग युवक से जमीन डायवर्सन हेतु एन ओ सी देने के लिए रिश्वत की मांग की थी । जिसकी शिकायत दिव्यांग युवक ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में की, इसके बाद एसीबी की टीम ने घूसखोर एसडीएम को दबोचने के लिए जाल बिछाया, और गुरुवार दोपहर साजा एसडीएम कार्यालय में दबिश देकर, रिश्वत की रकम लेने वाले नगर सैनिक व रिश्वत की मांग करने वाले एसडीएम को धर दबोचा ।

प्रार्थी तुकाराम पटेल ग्राम भठगांव, तहसील देवकर, जिला-बेमेतरा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर भूमि के व्यपवर्तन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये एस.डी.एम. कार्यालय साजा,में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर आरोपी एस.डी.एम. साजा टेकराम माहेश्वरी द्वारा 1 लाख रु० रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन दौरान आरोपी एस.डी.एम. द्वारा मोलभाव कर 20,000 रु० रिश्वत पर सहमत हुआ और 10,000 रु० एडवांस के रूप में ले लिया, ट्रेप आयोजित कर आरोपी टेकराम माहेश्वरी, एस.डी.एम., साजा एवं उसके सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह को शेष रकम 10,000 रु० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण मे उनके विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानो के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज