
सक्ती जिले में राज्योत्सव पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि
राज्योत्सव की तैयारी के लिए कलेक्टर ने विभागों को सौंपे हैं अलग अलग दायित्व सक्ती , 30 अक्टूबर 2024/ राज्य शासन द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि तय किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार सक्ती जिले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित जेठा मैदान में आगामी 5 नवंबर को आयोजित हो रहे राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सभी तैयारियों के लिए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने विभिन्न विभागों को अलग अलग दायित्व सौंपे हैं।



Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









