
9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप के मामले में आरोपी युवक पर मामला दर्ज ।
आपको बता दूं कि लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव जहां नाबालिक लड़की को गांव की ही युवक ने सुनसान देख शाम करीब तीन से चार बजे के बीच मक्के की खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की आरोपी युवक ने नाबालिक की गले दबाने की भी कोशिश की है युवती किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और अपने परिजनों को आप बीती बताई जिसके बाद परिजनों ने तत्काल एफ आई आर दर्ज कराया
एसडीओपी ने बताया
एस डी ओ पी सीतापुर राजेंद्र मंडावी ने बताया कि मामले में आरोपी युवक को देर शाम पुलिस अभिरक्षा में लिया जा चुका है और मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। पीड़िता की डॉक्टरी मुलाहिजा कराई जा चुकी है मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है मेडिकल रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हो जाती है तो युवक के ऊपर अन्य धाराएं लगाई जायेगी। एवं आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की बात एसडीओपी सीतापुर ने कही ।










