बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, इस गैंग ने ली हत्या की ज़िम्मेदारी

Source PTI news Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. इस पोस्ट में सलमान खान और दाऊद गैंग का भी जिक्र किया गया है. इस पोस्ट को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि हमने वायरल सोशल मीडिया पोस्ट देखी है और हम इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं.

‘सलमान खान हम जंग चाहते नहीं थे’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में लिखा है, “सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नकुसान करवाया… आज जो बाबा सिद्दीकी के शराफत के पुल्ल बंध रहे हैं यह एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके (बाबा सिद्दीकी) मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था. हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है पर जो सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हमने पहले वार नहीं किया.”

जांच को भटकाने की हो सकती है साजिश

सोशल मीडिया पर जिस हैंडल का इस्तेमाल कर हत्या की बात कबूल की गई है, उस हैंडल का इस्तेमाल कभी लॉरेंस गैंग ने पहले कभी नहीं किया है. लॉरेंस बिश्नोई का पैटर्न रहा है कि अनमोल बिश्नोई, गोलडी बरार या गैंग का कोई मजबूत सदस्य इस तरह पोस्ट डालकर जिम्मेदारी लेता है. ये जांच को भटकाने की शरारत भी हो सकती है.

Snt न्यूज इस तरह की पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर डाले गए इस पोस्ट की सत्यता की जांच जारी है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार (12 अक्टूबर 2024) रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज