Big breaking – पुलिस की पत्नी और बेटी की हत्या murder खेत में मिला शव आरोपी कुलदीप साहु फरार

ब्रेकिंग: हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या, शव खेत में मिले, आरोपी फरार
 
सूरजपुर : सरगुजा रेंज के सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रधान आरक्षक की पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय आलिया शेख बेटी की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शवों को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया। प्रधान आरक्षक जब नाइट पेट्रोलिंग से लौटे, तो घर में खून फैला हुआ था और उनकी पत्नी और बेटी लापता थीं।

जांच में पता चला कि हत्या कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू ने की है, जो पहले भी अपराध में शामिल रहा है। रविवार रात उसने एक आरक्षक पर खौलता तेल डालकर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू की तलाश शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. 

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज