
सीतापुर एक मैसेज से बदल रही तस्वीर
विधायक ने की पहल एसडीएम के नेतृत्व में बदल रही सीतापुर की तस्वीर
शैफ फिरदौसी चीफ एडिटर सीतापुर– सरगुजा संभाग का विधानसभा क्षेत्र सीतापुर जो लगातार सुर्खियों में रहता है और सुर्खियों में होने के इसके कई अपने कारण है आजादी के बाद से लगातार विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक रामकुमार टोप्पो ने बाजी पलट कर रख दी और सीतापुर विधानसभा की बागडोर अपने हाथों ले ली और एक अनोखी मिसाल कायम करने के लिए सीतापुर क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए वा त्वरित कार्यवाही या निराकरण करने के लिए एक क्यूआर कोड लॉन्च किया इस क्यू आर कोड का काम लोगों को अपने समस्या बताने के लिए किया गया है वह जनहित में जारी किया गया है
एसडीएम कर रहे निगरानी
अब लोग लगातार इस QR कोड वा व्हाट्सएप ग्रुप जिसकी मॉनिटरिंग खुद एसडीएम रवि राही सीतापुर करते हैं। जिसमें विभिन्न तरह की समस्याएं चाहे वह सड़क से जुड़ी हो वा पी एच ई से जुड़ी हो और कई तरह की अन्य समस्याएं जो मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने में खरी नहीं उतर रही थी उसकी जानकारी आम जनता से सीधे प्रशासन की नजर में लाने के लिए किया गया है और इसका नतीजा भी बेहतर रहा है आज जो सड़के बदहाल स्थिति में थी वा गड्ढे में थी लगभग 10 से अधिक सड़कको को गड्ढा मुक्त किया गया है एवं सड़क की तस्वीर बदली है जिससे आवा गमन में सुविधा हुई है लोग अब कह पा रहे हैं कि एक मैसेज से काम को अंजाम दिया जा सकता है वा ऑफिस के चक्कर काटने से बच रहे हैं तो वही प्रशासनिक अधिकारी भी एक्टिव मूड में नजर आ रहे हैं सीतापुर विधायक के मार्गदर्शन में सीतापुर की तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है तो वही अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर एसडीम रवि रही के नेतृत्व में मिली शिकायतों का निदान किया जा रहा है











