Surguja News Today

नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान जनपद सदस्य श्रीमती शकुंतला हलीम के द्वारा संचार विभाग से समस्या निराकरण की माग की है

नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों के लिए जनपद सदस्य श्रीमती शकुंतला हलीम के द्वारा संचार विभाग से समस्या निराकरण हेतु मांग की गई
लुण्ड्रा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जराकेला, चेवूर पानी , तुकुपानी,बरौली,कोरंधा,अमापारा, राईखुर्द, राईकला गेरसा, कुदर,गाजरमुंडा, चितालाता के ग्रामीण नेटवर्क समस्या से लगातार परेशान है  ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की यहां के ग्रामीणों को कई वर्षों से खाद्यान लेने सोसायटी में चावल ,चना लेने 10 km जाना पड़ता है एवम  जंगली हाथियों की आवा जाहि लगे होने से दुर्गम व बीहड़ में बसाहट के कारण ग्रामीणों को हाथी के खतरे से सचेत करने के लिए एक मात्र साधन मोबाइल ही है , साथ ही ग्रामीणों की अन्य परेशानियों को देखते हुए लंबे अरसे से मोबाइल नेटवर्क की समस्या का निदान नितांत आवश्यक है ।  जिसके संबंध में लगातार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है। बावजूद अब तक समस्या ज्यों का त्यों बना हुआ है ।

उक्त समस्या को देखते हुए जनपद क्षेत्र 09 की जनपद सदस्य श्रीमती शकुंतला हलीम जी के द्वारा संचार विभाग व कलेक्टर महोदय से मांग किया गया की।उक्त  समस्या को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या का निराकरण करें। ताकि आम जनता संचार माध्यमों से शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकें ।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज