विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया,कबीर चौरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन

विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया,कबीर चौरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रुपेश गुप्ता सीतापुर– चंपकपारा स्थित,कबीर चौरा प्रांगण में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए  भूमि पूजन विधायक के हाथों किया गया।
छः माह पूर्व मानिकपुरी समाज के द्वारा आयोजित माघी पूर्णिमा के कार्यक्रम में समाज के आग्रह पर विधायक ने अपने मद से 10 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण का घोषणा किया गया था।
जिसे लेकर आज कबीर चौरा में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया था,
जिसमें  विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होकर निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद भूमि पूजन किया,,
इस कार्यक्रम में पनिका समाज के लोगों के साथ भाजपा के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज