Surguja News Today

उमेश मिश्रा बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष

उमेश मिश्रा बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष
विशेष संवाददाता रूपेश गुप्ता– सीतापुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई सीतापुर के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों की बैठक तहसील कार्यालय  के सभाकक्ष में आयोजित की गई है, जिसमें जिले से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा के जिला संयोजक  कमलेश सोनी  संजय यादव  जिला सचिव,पशु चिकित्सा क्षेत्रीय अधिकारी संघ के अध्यक्ष  अनिल तिवारी ,छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ के जिला अध्यक्ष  डाक्टर रितेश जायसवाल जोधेश्वर की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक  कमलेश सोनी  उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए कहां की हमें 27 सितंबर को कलम बंद काम बंद आंदोलन के तहत एक दिन का अवकाश लेकर अपनी 4 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखनी है।बैठक को डॉ रितेश जायसवाल, अनिल तिवारी, दिलीप कुजूर एवम्  उमेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक  कमलेश सोनी एवम् सीतापुर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से उमेश मिश्रा(ब्लॉक अध्यक्ष,छ.ग.शिक्षक संघ) को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई सीतापुर का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना किया गया इस अवसर पर  लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुजूर पटवारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र सोनी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवीदयाल चौधरी, संकुल समन्वयक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुप्ता,राज्य लिपिक संघ के दूधनाथ सिंह,पीएचई विभाग सब  इंजीनियर संघ से मनोज केवट, राजस्व विभाग से सुनील बारी, शांता कुमार, इंद्र कुमार सिंह, भानुमति सिंह, डी  आर चक्रेश, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रसाद राम पैकरा,शिक्षक संघ के तहसील सचिव राजेश गुप्ता,शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी गणेश यादव,शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुजूर,कमला एक्का राजस्व विभाग से जितेंद्र मिंज,सरिता तिर्की ,जतनू मिंज,नन्ही राम उपादित्य बंजारे सिल्वानूस लकड़ा पशु चिकित्सा विभाग से जयनाथ राम बी डी महंत बी महंत बी आर कुजूर,आदि उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज