Surguja News Today

Breaking इलाज के दौरान फरार कैदी को फिर से गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

इलाज दौरान जिला अस्पताल से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार !

रामानुजगंज थाना के अपराध में आरोपी महिला केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध थी
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर के अपराध क्रमांक 23/2024 धारा 21(C) एनडीपीएस अधिनियम में निरुद्ध महिला बंदी पूजा गुप्ता को जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जो इलाज के दौरान जिला अस्पताल से पुलिस अभीरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर दिनांक 9.09.2024 को रात्रि 10:00 बजे से 2:00 बजे के बीच फरार हो गई। रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 262 भारतीय नागरिक संहिता, का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की पताशाजी की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान लगातार गवाहों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला पूजा गुप्ता पति सुनीलधर गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी आरागाही थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर को ग्राम नवाडीहकला थाना विश्रामपुर जिला पलामू झारखंड से स्थानीय पुलिस एवं महिला स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, मुकेश चौधरी, अतुल शर्मा,  महिला आरक्षक नीलम यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज