
सम्पादक शैफ फिरदौसी – आपको बता दें कि सिलसिला मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड सिलसिला अंबिकापुर जो थाना लुण्ड्रा चौकी रघुनाथपुर के अंतर्गत आता है जहां विगत 8 सितंबर 2024 को लापवाही से कोयले के बंकर गिर जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी जिसमें प्लांट प्रबंधन के जी एम सहित चार लोगों पर एफआईआर नामजद दर्ज किया गया है लेकिन फैक्ट्री संचालक के ऊपर किसी भी तरह का अभी तक अपराध पंजीबद नहीं किया गया है इस संबंध में कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्य की टीम बनाकर जांच कर जांच कर जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत की है
क्या निकला जांच रिपोर्ट में – जांच रिपोर्ट में कांग्रेस कमेटी के पांच सदस्यों दल ने पाया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है की पूरी घटना प्लांट के उच्च पदस्थ कर्मचारी अधिकारी प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण हुआ है ।

जांच रिपोर्ट में प्रस्तुत किया गया है कि फैक्ट्री चलाई जाने के लिए ताप हेतु धान के भूसे को जलाकर किए जाने से मापदंड से बंकर का निर्माण किया गया था तो भूसा से कहीं बहुत अधिक वजन वाले कोयले का उपयोग किया जाना घोर लापरवाही है। कांग्रेस कमेटी ने मृतक परिवारों के लिए मुआवजा राशि की मांग की है ।
पूरे घटनाक्रम में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अधिक से अधिक प्रोडक्शन का लक्ष्य पूरा करने की लालसा में भूसे का वजन सहने की क्षमता वाले बंकर हापर में अधिक वजन वाले कोयले को जानबूझकर बंकर में भरकर हादसे को आमंत्रित किया गया जिससे दोषी समस्त जिम्मेदारों पर कार्यवाही होना न्यायोचित है
फैक्ट्री से निकल रहे मलबे राख वा दूषित पानी से सही संधारण और निपटा नहीं होने से आसपास के कृषकों के क्षेत्र का फसल बर्बाद हो रहा है जिसका क्षेत्र वासी निरंतर विरोध कर रहे हैं प्रशासन द्वारा अब तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है इसकी जांच कराकर प्रबंधन के दोषी अधिकारी व शासन की लापरवाही की जांच भी आवश्यक हैप्लांट हादसे में – जिसमें चार मजदूर करण माझी, रामेश्वर मांझी, प्रिंस सिंह, मनोज सिंह की मौत हो गई।

प्लांट हादसे में – जिसमें चार मजदूर करण माझी, रामेश्वर मांझी, प्रिंस सिंह, मनोज सिंह की मौत हो गई।
????क्या प्लांट संयंत्र संचालक के ऊपर फिर होगी या फिर लीपा पोती ❓

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









