Surguja News Today

अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत*।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक को पदोन्नति पश्चात अग्रिम कार्यकाल हेतु दी गई शुभकामनायें*।

आज दिनांक 10/09/24 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

  पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरिक्षक दिलिप दुबे को विभाग द्वारा प्रदान की गई नई दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई,*  साथ ही  विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया, कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक दिलिप दुबे के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई, पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नत उप निरीक्षक अग्रिम आदेश तक जिला सरगुजा मे ही अपनी सेवाए जारी रखेंगे।

स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, पदोन्नत* उप निरीक्षक के स्वजन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज