
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री बाबा गणिनाथ गोविंद जी का वार्षिक उत्सव सह जन्मोत्सव पर्व दिनांक 31.8.24 को श्री श्री बाबा के नवनिर्मित मंदिर ग्राम केनापारा में मनाया गया। वार्षिक उत्सव में सरगुजा संभाग के सभी पांच जिलों के स्वजाति भाई बहने एवं बच्चे तथा सरगुजा जिला से लगे झारखंड एवं बिहार से भी स्वजातीय भाई उपस्थित रहे ।बाबा के मंदिर में प्रात 8:00 बजे से पूजा अर्चना प्रारंभ हुआ तत्पश्चात ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ-साथ स्वल्पाहार का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे बच्चियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।श्री रमेश गुप्ता , अध्यक्ष मंदिर समिति, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सरगुजा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं प्रदेश से आए सम्माननीय अतिथि श्री धीरेंद्र शाह जी ने उपस्थित जनों को संबोधित किया ।संबोधन के दौरान उनके द्वारा कहा गया कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। समाज में व्याप्त कुरित्तियों को आपस में मिलजुल कर ही दूर करना है। भोजन पश्चात दोपहर 2:30 बजे से जगराता में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई , जिससे
पूरा जन सैलाब झूम उठा ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद माननीय श्री चिंतामणि महाराज जी का आगमन संध्या 5:00 बजे हुआ ।उनका स्वागत कर स्वल्पाहार कराया गया ,उनके समक्ष सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सामुदायिक भवन हेतु शासकीय भूमि आवंटन हेतु आवेदन दिया गया ,जिसमें उन्होंने कलेक्टर महोदय को मार्क कर, शासकीय जमीन दिलाने हेतु अस्वस्थ किया गया। श्री ओम गुप्ता जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सरगुजा श्री राजन गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री हलधर गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष बलरामपुर श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी ,जिला अध्यक्ष कोरिया श्री महेंद्र गुप्ता जी एवं जिला अध्यक्ष एमसी बी श्री तुलसी शाह जी एवं सभी के टीम के साथ-साथ सरगुजा से विशेष रूप से श्री अमित गुप्ता जी lundra एवं उनके टीम ,श्री नवीन गुप्ता जी, श्री विनोद गुप्ता जी कोषाध्यक्ष, श्री राधेश्याम गुप्ता जी, श्री ओम गुप्ता जी , जिला महामंत्री, एवं सूरजपुर जिला से श्री अशोक गुप्ता जी वरिष्ठ पत्रकार, श्री प्रदीप गुप्ता जी, श्री राजेश्वर गुप्ता जी, श्री विनोद गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष, श्री अभिषेक गुप्ता जी, श्री आकाश गुप्ता जी, श्री विशाल गुप्ता जी, श्री सुधीर गुप्ता जी के मेहनत तथा श्री रमेश गुप्ता जी पूर्व जिला अध्यक्ष सरगुजा एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफल रहा ।सभी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने मेंअपना बहुमूल्य सहयोग दिया। मंच संचालन श्री राजेश्वर गुप्ता जी पूर्व महामंत्री सूरजपुर के द्वारा किया गया।
अंत में कार्यक्रम में आए भाई-बहन को किसी भी प्रकार का , कार्यक्रम में कोई असुविधा हुई हो तो उसके लिए मंदिर कमेटी क्षमा प्रार्थी है।

आप सभी इसी प्रकार की एकजुटता दिखाते हुए समय-समय पर सहयोग करते रहे, हम, आप सभी को आश्वस्त करते हैं कि हमारा समाज एक दिन शिखर पर अवश्य पहुंचेगा। कार्यक्रम में गर्मी से भाई बहनों को परेशानी हुई, इसे आगामी कार्यक्रम में दूर किया जावेगा। पंखे लगे थे, किंतु पर्याप्त नहीं थे, बड़े कूलर की आवश्यकता थी।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









