
नदी के बाढ़ में बहने से महिला की मौत,सीतापुर विधायक पहुंचे घटना स्थल,,!
कल मैनपाट मे नदी के बाढ़ में बह कर एक महिला की मौत हो गई थी,जिसका शव आज नदी के किनारे मिला !
रूपेश गुप्ता – प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनपाट के करमहा निवासी महिला दिनई बाई पति भोला उम्र 45 वर्ष 16 अगस्त को तकरीबन 12 बजे अपने पति के साथ तीन व्यक्ति घाघी झरना के पास बाजार जाने के लिए नदी पार कर रहे थे उसी समय नदी में बाढ़ आने की वजह से वह तीनों पानी में बह गए, मृत्तिका का पति और उसका साथी पानी से निकलने मे कामयाब हो गए,परंतु महिला की पानी से बाहर नहीं आ पाई
बाढ़ की वजह से मृत महिला की लाश कल नही मिल पाया था लेकिन आज ग्रामीणों के द्वारा उसके शव को नदी के किनारे देखा गया और सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई
आप को बता दें कि इस घटना की जानकारी जैसे ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को हुई, वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए,
उन्होंने मृत महिला के परिवार जनों को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को मुआवजे की प्रक्रिया को तत्काल करने के निर्देश दिए,
वही मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेशपुर भेज गया है,,
वही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने जानकारी देते हुए बतलाया
मैनपाट में हृदय विदारक घटना हुई है जिसमें एक महिला की नदी के बाढ़ में बहने से मौत हो गई है,,
यह एकमात्र रास्ता है जो आवागमन का साधन है,
तीन माह पहले ही यहां पर पूल बनाने का निर्देश दिया गया है, अधिकारियों के द्वारा काम चालू कर दिया गया है निरीक्षण भी हो चुका है,,
पूल का निर्माण जल्दी हो जाएगा,,
और मृतका के परिजनों को मुआवजा की राशि देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









