Surguja News Today

SITAPUR-ज्वैलरी दुकान का शटर तोड़ कर चोरी कि वारदात को दिया चोरो ने अंजाम

ज्वैलरी दुकान का शटर तोड़ कर चोरी कि वारदात
दुकान में रखी तिजोरी को नहीं तोड़ पाये चोर जिसके कारण बड़ी चोरी की घटना टली

सीतापुर रूपेश गुप्ता– बीते रात स्टेडियम ग्राउंड के पास स्थित, रानी ज्वेलर्स, मे  चोरों ने  शटर एवं चैनल गेट तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । जिसमें सोने,चांदी  सहित नगदी रकम पार किया गया है
  लालबहादुर शास्त्री  स्टेडियम ग्राउंड के पास स्थित रानी ज्वेलर्स में  दुकान  का शटर तथा चैनल गेट  तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। दुकान में रखें तिजोरी को किसी तरह से नुक़सान नहीं पहुँचाया गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दीया है डॉग एक्स्पर्ट और फ़ोरेंसिक एक्स्पर्ट कि टीम मौके पर पहुँच कर जॉच कर रहीं है

शुबह दुकान संचालक को घटना की जानकारी मिलने पर जानकारी पुलिस को दी गई डॉग एस्कार्ट की टीम  को जशपुर से बुलाया गया जिसके कारण जॉच आठ घंटे बाद शुरू की गई दुकान संचालक के अनुसार लगभग एक लाख रुपये के ज़ेवर और नगदी की चोरी हुई है।
अज्ञात चोरों ने घटना को अंजान देने से पूर्व दुकान के सामने लगे तीन नग सी सी केमरे  के वायर को काट कर घटना को अंजाम दिया चोरो ने शटर तोड़ने के लिये उपयोग किये 2नग सबल दुकान में लगे सी सी कैमरे के डीबीआर को जप्त कर जाँच में जुटी है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज