Surguja News Today

मैनपाट के कोट में एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन भाजपा युवा नेता विक्की सोनी ने पौधरोपण कर गांव में पौधा का किया वितरण

मैनपाट मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम बंदना में वन मंडल सरगुजा में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता विक्की सोनी ने पौधरोपण के अवसर पर विचार साझा करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधे का बड़ा महत्व है. प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुरूप हम सब जिले में मां के नाम एक पौधा लगा रहे हैं. सभी विभागों को पौधा लगाने के निर्देश दिए गए हैं विक्की सोनी ने बताया कि जिले के नर्सरी केंद्रों में निशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है. हम सबको पौधे के संरक्षण करने की आवश्यकता है. हम सबको अपनी धरती के हर साल एक पौधा लगाने, बचाने का संकल्प भी लेना होगा. भाजपा नेता ने इस अवसर पर एक  पौधा भी लगाया.यह कार्यक्रम मैनपाट विकासखंड के  बंदना में आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र वन परिक्षेत्र अधिकारी शामिल हुए  और सबने एक पौधा मां के नाम लगाकर उनके संरक्षण कि जिम्मेदारी ली आज कुल100 अलग-अलग पौधा रोपण किया गया साथ ही संवर्धन के लिए सबको पेड़ लगाने हेतु आसपास के लोगों को जागरूक करने वन विभाग मैनपाट ने समझाईस दी

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज