
JHERADIH- हल्की बारिश में ग्राम पंचायत झेराड़ीह का आवागमन हो गया बाधित- ग्रामीणों ने लगाया सरपंच पर लापरवाही का आरोप।आपको बता दूं अभी मानसून ने ठीक ढंग से दस्तक भी नहीं दी है और गांव को जोड़ने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है यह जो मामला है जनपद पंचायत lundra के ग्राम पंचायत झेराडीह का है जहां के ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय देते हुए सरगुजा न्यूज़ टुडे.कॉम को पत्र लिखकर मीडिया कवरेज करने के लिए अनुरोध किया है पत्र में इन्होंने लिखा है कि आम जनता को सरपंच सचिव के लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है यहां प्रत्येक वर्ष में आने वाली 15 वित्त की राशि का भारी मात्रा में भ्रष्टाचार हो रहा है एवं अभी वर्तमान में जो सड़क गांव का मुख्य मार्ग है उसमें मुरम का पैसा पूर्व में ही निकालकर आहरण कर लिए हैं एवं अभी बरसात के दिनों में पब्लिक के दबाव के कारण मुरम गिराकर रोड का पूरा आवागमन प्रभावित कर दिए हैं जिससे पूरी सड़क कीचड़ युक्त हो गया है अभी का आलम यह है कि आपातकाल स्थिति में कीचड़ युक्त सड़क में झेराड़ीह के हरसाडांड मोहल्ले में एंबुलेंस भी नहीं आ सकती है।

रोड का कीचड़ युक्त हो जाना वह समय पर कच्ची सड़कों पर मुरम ना डालना सरपंच सचिव की बड़ी लापरवाही ग्रामीणों ने बताई है


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !












