एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर थाना लुन्ड्रा मे 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार

???? सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी।
???? चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर थाना लुन्ड्रा मे 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार।


???? *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम किया गया जप्त*।
???? *सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में की जा रही सख्त कार्यवाही*।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास’* के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बच्चों की अश्लील फोटो वीडियो को अपलोड करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, इसी क्रम मे आज दिनांक कों एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की गई हैं।

⏩ पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी फ्रांसिस तिग्गा उम्र 27 वर्ष साकिन करेसर अमगाव थाना लुन्ड्रा कों पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लुन्ड्रा मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/24 धारा 67(बी) आई. टी. एक्ट, पोक्सो एक्ट की धारा 14 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक भारत लाल साहू थाना लुन्ड्रा से सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश केरकेट्टा,प्रधान आरक्षक नामूल राम आरक्षक अनिल बड़ा, निरंजन बड़ा, वीरेंद्र खलखो, अनिल मरावी शामिल रहे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज