Surguja News Today

घोष की धुन पर संघ का भव्य पथ संचलन शताब्दी वर्ष पर स्वयं सेवकों का अनुशासित प्रदर्शन

घोष की धुन पर संघ का भव्य पथ संचलन शताब्दी वर्ष पर स्वयं सेवकों का अनुशासित प्रदर्शन

सीतापुर-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर अनुशासन और शौर्य का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।नगर के मुख्य मार्ग से होकर कंधे पर दंड रखे स्वयंसेवकों के भव्य पथ संचलन ने समाज को आकर्षित किया।


सीतापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला, जिसमें सैकड़ो गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष की धुन पर संचलन करते हुए निकले, जिनका जगह-जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम स्टेडियम सीतापुर में पद्धति अनुसार शाखा लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।उक्त कार्यक्रम में बौद्धिक वक्ता के रूप में पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक संस्थान के प्रांत प्रमुख श्री शंभू नाथ चक्रवर्ती की उपस्थित रहे।अपने उद्बोधन में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जन्म के कारण और उसका इतिहास बताया साथ ही प्रकृति,विकृति और संस्कृति में अंतर स्पष्ट करते हुए भारतीय संस्कृति से भरे पूरे हिंदू समाज में जन्म ले रही विकृति धर्मांतरण, मतांतरण वर्गभेद और वैमनस्यता को समाज से दूर करने का आग्रह किया।भारत के इतिहास में हुए आक्रमण एवं वीर महापुरुषों के जीवन चरित्र को बताते हुए संघकार्य के सौ वर्ष की पूर्णता पर शताब्दी वर्ष में किए जाने वाले संघ कार्यों सहित पंच परिवर्तन अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का भाव और नागरिक कर्तव्यबोध के बिंदुओं पर जोर देते हुए स्वयंसेवकों से सबल एवं संगठित होकर समाज जागरण के कार्यों में सहयोग का आग्रह किया।

उक्त कार्यक्रम में नगर के नागरिक बंधु एवं मातृशक्ति भी उपस्थित रहे। बौद्धिक कार्यक्रम पश्चात स्वयंसेवकों का संचलन स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर थाना चौक से होकर से बाजारपारा जय स्तंभ चौक से रायगढ़ रोड होते हुए हटरी मार्ग से सेंट्रल बैंक मार्ग होते हुए तहसील चौक निकलकर वापस लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड पर पूर्ण हुआ।उक्त कार्यक्रम में सीतापुर मंडल के मंडल कार्यवाह श्री अजीत नामदेव सहित सीतापुर मंडल के स्वयंसेवक बंधु काफ़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज