
अंबिकापुर: एल्विश यादव के काफिले पर हंगामा, हिंदू संगठन का विरोध प्रदर्शन
अंबिकापुर: एल्विश यादव का काफिला लौटा, पर्पल ऑर्किड होटल के बाहर हिंदू संगठनों का बवाल
अंबिकापुर के पर्पल ऑर्किड होटल के सामने शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव का काफिला होटल गेट के सामने पहुंचा , जिसके बाद मौके पर मौजूद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठन का आरोप है कि “अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों को सरगुजा में मंच नहीं मिलना चाहिए।” इसी विरोध के चलते एल्विश यादव का काफिला होटल गेट के सामने से वापस लौट गया।
स्थिति बिगड़ने से पहले ही सरगुजा पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया और हालात पर काबू पाया गया।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !











