Surguja News Today

सीसीटीएनएस एवं विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल को संचालित एवं अधतन रखने हेतु महिला आरक्षकों को दिया गया 10 दिवसीय प्रशिक्षण।

सीसीटीएनएस एवं विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल को संचालित एवं अधतन रखने हेतु महिला आरक्षकों को दिया गया 10 दिवसीय प्रशिक्षण।
Shaif firdousi अंबिकापुर
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे जिले के समस्त थाना/चौकियो मे पदस्थ एक एक महिला आरक्षकों को कार्यशाला मे किया गया  प्रशिक्षित।
:- महिला आरक्षक अब थानो मे ऑनलाइन एफआईआर, एमएलसी, शिकायत, फैना, पीएम और सीसीटीएनएस के सभी फार्मो की करेंगी एंट्री।
:- 10 दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण मे आनलाईन पोर्टल जैसे CAS Online, CCTNS Dashboard, ICJS, ITSSO, Cri-MAC, GOV E-mail, e-Summons, e-Procecution, Cyber Police Portal, Samanvaya Portal, CEIR Portal, RTI Online, NHA बारे में प्रशिक्षित किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे थाना चौकीयों मे सीसीटीएनएस एवं सभी ऑनलाइन पोर्टल को सुचारु रूप से संचालित करने एवं नियमित रूप से अधतन किये जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर समस्त थाना/चौकियो से एक एक महिला आरक्षकों को प्रशिक्षित किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे 10 दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

⏩ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों द्वारा प्रशिक्षित महिला आरक्षकों को नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए कहा गया कि आप सभी अपने नवीन कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें, थाना चौकी मे प्रत्येक ऑनलाइन पोर्टल अपडेट रहे, पेंडेंसी ना रहे, सभी ऑनलाइन पोर्टल को रोजाना चेक किया जाए, निरंतर गतिविधिया संचालित किये जाने के निर्देश देते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सीसीटीएनएस शाखा मे पदस्थ प्रशिक्षित आरक्षक प्रदीप कुमार केरकेट्टा द्वारा महिला आरक्षकों को प्रतिदिन कंप्यूटर एवं ऑनलाइन अधतन कार्य से सम्बंधित जानकारी एवं तकनिकी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे अब थानों में ऑनलाइन एफआईआर , एमएलसी  शिकायत फैना पीएम और सीसीटीएनएस के सभी फार्मों  की एण्ट्री महिला आरक्षक स्वयं कर सकेंगी, महिला आरक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान आनलाईन पोर्टल जैसे  CAS Online, CCTNS Dashboard, ICJS,  ITSSO,  Cri-MAC, GOV E-mail,   e-Summons, e-Procecution, Cyber Police Portal, Samanvaya Portal, CEIR Portal,  RTI Online, NHA बारे में बारिकी से प्रशिक्षित किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यशाला मे विभिन्न थाना चौकियो से उपस्थित लगभग 13 महिला आरक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज