
बतौली में अवैध लकड़ी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक और हाइड्रा ज़ब्त!

संवाददाता बतौली
बतौली। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लकड़ी परिवहन करने वाले दो ट्रक और एक हाइड्रा वाहन को जब्त किया गया। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत गहिला क्षेत्र में की गई है।
जब्त वाहनों में ट्रक क्रमांक UP 51 AT 4464, ट्रक क्रमांक CG 04 QB 5194 और लोडिंग में इस्तेमाल की गई हाइड्रा मशीन शामिल है। बताया जा रहा है कि यह वाहन अवैध गतिविधियों के तहत लकड़ी की ढुलाई कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश से आए लकड़ी तस्कर लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये तस्कर भोले-भाले किसानों को बहला-फुसलाकर उनकी लकड़ी सस्ते दामों पर खरीदते हैं और काले कारोबार को अंजाम देते हैं। कानूनी जानकारी की कमी के चलते किसान अक्सर इनके जाल में फँसकर भारी नुकसान उठाते हैं।


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में तस्कर दिन-रात अवैध कटाई और परिवहन में लिप्त थे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कटाई और परिवहन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे यूपी के लकड़ी तस्करों के बहकावे में न आएं और अपनी लकड़ी की बिक्री केवल वैधानिक प्रक्रिया के तहत करें।

जब्त वाहन और कब्जे में ली गई लकड़ी पर आगे की कार्रवाई वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त देखरेख में नियमानुसार की जाएगी।
एडीएम सीतापुर डी.एस. उयूके के निर्देशन में नायब तहसीलदार कृष्णा कंवर, वन विभाग की टीम तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में थाना स्टाफ जोगी बड़ा, राजू कुजूर, विजय सिंह और रवि सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









