Surguja News Today

जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में पीएम श्री सेजेस रामानुजनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में पीएम श्री सेजेस रामानुजनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Sufiyan Iraqi जयनगर
नवापारा स्कूल में दिनांक 19 सितम्बर 2025 को आयोजित कला उत्सव 2025 में पीएम श्री सेजेस रामानुजनगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में सन्‍या दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी तैयारी में  निकिता केसरी मैडम का विशेष सहयोग रहा।
नाटक प्रतियोगिता में अथर्व दुबे, ज़ैनब कुबरा, नियति पांडे और ऋषिका शुक्ला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस नाटक को श्री इसरार हयात ने लिखा तथा बच्चों को अभ्यास में सहयोग दिया।

पेंटिंग (बालक वर्ग) में अंश राजवाड़े ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसके उपरांत दिनांक 24 सितम्बर 2025 को विजेता विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा के करकमलों से पुरस्कार प्रदान किए गए।विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रेमचंद सोनी को दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इस तरह पीएम श्री सेजेस रामानुजनगर ने कला उत्सव 2025 में अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज