Surguja News Today

भटगांव, कर्मा प्रतियोगिता के बाद गंदगी का अंबार, बच्चों को उठाना पड़ा झाड़ू – अब सवाल जवाबदेही पर

भटगांव, कर्मा प्रतियोगिता के बाद गंदगी का अंबार, बच्चों को उठाना पड़ा झाड़ू – अब सवाल जवाबदेही पर
सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर राजेश गुप्ता भटगांव सलका
/भटगांव:– सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत ओडगी के ग्राम पंचायत करौटी बी में आयोजित कर्मा प्रतियोगिता का समापन तो तालियों और गीत-संगीत के बीच हुआ, लेकिन तीन दिन बाद भी इसकी गूंज गंदगी और अव्यवस्था में सुनाई दे रही है।

*उत्सव के बाद बदहाल स्कूल परिसर*

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूल परिसर कचरे के ढेर में तब्दील हो गया। खाने-पीने की वस्तुएं, डिस्पोजेबल गिलास, पत्तल और गंदगी हर तरफ फैली रही। आयोजक समिति की लापरवाही ने पूरे आयोजन की चमक पर दाग लगा दिया।

बच्चों ने पढ़ाई छोड़ उठाया झाड़ू

सबसे शर्मनाक तस्वीर तब सामने आई जब स्कूल के बच्चों ने कक्षाओं की बजाय झाड़ू और फावड़े हाथ में लेकर सफाई शुरू कर दी। सवाल यह उठता है कि आखिर बच्चों को सफाई करने के लिए मजबूर किसने किया? क्या यह बच्चों की अपनी पहल थी, या स्कूल के शिक्षकों की मौन सहमति?

*क्या शिक्षकों ने दी थी अनुमति ?*

यह भी बड़ा सवाल है कि आखिर स्कूल प्रशासन और शिक्षक इस सफाई अभियान में कहां खड़े थे। क्या उन्होंने बच्चों को सफाई करने की अनुमति दी या वे चुपचाप तमाशबीन बने रहे?

जिम्मेदारी किसकी और कार्रवाई कौन करेगा ?

स्थानीय नागरिक और अभिभावक आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि आयोजक समिति ने कार्यक्रम के बाद की सफाई की कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि, क्या इस लापरवाही पर आयोजक समिति पर कार्रवाई होगी? प्रशासन ऐसे आयोजनों के बाद स्वच्छता और जिम्मेदारी तय करने के लिए कदम उठाएगा या नहीं? और सबसे अहम, बच्चों को पढ़ाई छोड़कर सफाई में झोंकने वालों पर जवाबदेही तय होगी या यह भी मामला यूं ही दबा दिया जाएगा?

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज