Surguja News Today

38 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

38 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
इमरान अंसारी लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसोडीकला में 38 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है इधर पुलिस में मर्ग कायम करते हुए जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धनसाय पण्डो पिता केंदु राम की दिमागी हालत ठीक नहीं था।18 सितंबर दिन गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे मृतक की पत्नी अपने तीनों बच्चों और मृतक धनसाय पण्डो को खाना खिलाकर अपने छोटे पुत्र के साथ रिश्तेदारी में ग्राम राजापुर गई थी। मृतक का पुत्र रामाधीर और पुत्री रगमनिया मवेशी देखने खेत की तरफ निकले थे।घर वापस आकर देख तो घर का  दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर देखा तो धनसाय पण्डो ने गमछा का फंदाबना मयार में  घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच मे जुटी है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज