Surguja News Today

पारिवारिक झगड़ा विवाद के चलते पुत्र ने डंडे से पीटकर पिता की हत्या पुलिस आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

पारिवारिक झगड़ा विवाद के चलते पुत्र ने डंडे से पीटकर पिता की हत्या पुलिस आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार
Imraan Ansari lakhanpur
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में पुत्र ने पारिवारिक झगड़ा विवाद के चलते डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी है। इधर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है मपुलिस से  मिली जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर दिन रविवार की शाम की शाम लगभग 5 बजे रोशन वैष्णो ने पारिवारिक झगड़ा विवाद के चलते बांस डंडे से अपने ही पिता पर की पिटाई कर दी वह तब तक डंडे से अपने पिता को पीटता रहा जब तक उसके पिता की मौत ना हो गई। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस 15 सितंबर दिन सोमवार को ग्राम जमगला घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कारवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कियाहै साथ ही आरोपी पुत्र रोशन कुमार वैष्णव पिता स्व रकसूदन वैष्णो उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा घटना कार्य करना स्वीकार किया गया। लखनपुर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस  के तहत अपराध  दर्ज करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज