
सरगुजा जिले के मैनपाट में रहने वाले किसानों के मसीहा युवाओं से क़दम से क़दम मिलाकर चलने वाले लोकप्रिय किसान नेता दुधनाथ यादव को आल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दुधनाथ यादव को पंजाब के पुर्व विपक्ष नेता सुखपाल सिंह खैरा आल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी के अनुशंसानुसार छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। जिसके बाद दुधनाथ यादव के परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है,साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। वहीं दुधनाथ यादव ने बताया कि वें लगातार किसानों के लिए उनके हित में कार्य किया है, और आगे भी किसानों से कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। यही वजह है कि उन्हें पुरे छत्तीसगढ़ में किसान कांग्रेस कमेटी का सचिव जैसे बड़े पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे आगे अब अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
साथ ही उन्होंने किसान कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
Author: Ramjaan Khan









