
???? सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग बाधित किये जाने क़े मामले मे 02 प्रकरण किये गए दर्ज।
???? थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वाहन चालकों कों गिरफ्तार कर की गई अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।
???? आरोपियों क़े कब्जे से ट्रक क्रमांक आरजे/02/जीबी/9087 एवं ट्रक क्रमांक सीजी/10/बीएस/4111 किया गया जप्त।
???? *सरगुजा पुलिस द्वारा भविष्य मे भी ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती के साथ अभियान चलाकर की जायगी कार्यवाही*।
⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास”* के तहत आमनागरिकों के हित मे लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि लोकमार्ग मे भारी वाहन चालकों द्वारा अपनी वाहनों कों सड़को के किनारे या आसपास खड़ी कर दिया जाता हैं, जिससे आमनागरिकों कों यातायात की समस्या के साथ आमजनों के जीवन मे संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसे मामलो मे सख़्ती से निपटने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा कुछ दिनों पूर्व कुल 13 प्रकरणों मे आरोपियों क़े विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई थी, इसी क्रम मे लगातार सख़्ती से कार्यवाही करते हुए थाना मणीपुर द्वारा लोकमार्ग मे खड़े भारी वाहनो पर 02 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई हैं।
⏩ वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से लोकमार्ग मे भारी वाहन खड़ी कर लोकमार्ग बाधित करने पर थाना मणीपुर अंतर्गत संत गहिरा गुरु आश्रम के सामने रिंग रोड मणीपुर मे आरोपी कासम उम्र 57 वर्ष साकिन बेढ़ा थाना बड़ोदा मेओ जिला अलवर राजस्थान द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक आरजे/02/जीबी/9087 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/24 धारा 283 भा.द.वि.का अपराध दर्ज किया गया हैं, थाना मणीपुर के दूसरे प्रकरण मे भाथूपारा रिंग रोड मणिपुर के पास आरोपी बसंत कुमार रजक उम्र 30 वर्ष साकिन मकरी थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा झारखण्ड द्वारा भारी वाहन ट्रक क्रमांक सीजी/10/बीएस/ 4111 खड़ी करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 157/24 धारा 283 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया हैं, दोनों मामलो मे पुलिस टीम द्वारा लोकमार्ग मे खड़ी भारी वाहनों कों जप्त किया गया हैं, मामले के आरोपियों से घटना क़े सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मणीपुर से सहायक उप निरीक्षक लल्लन गुप्ता, बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा शामिल रहे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









