
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में स्थापित ताकिया शरीफ़ में हर वर्ष सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है इसी को मद्देनजर रखते हुए अंजुमन इसलाहुल मुस्लेमीन कमेटी अम्बिकापुर के तत्वावधान में इस वर्ष भी तीन दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन तकिया शरीफ़ में किया गया है, जिसका तारीख 20.21.22 मई 2024को निर्धारित किया गया है,ताकिया शरीफ़ छत्तीसगढ़ के वलीयों के बादशाह हज़रत बाबा मुराद शाह व मोहब्ब्त शाह वली के दरगाह में लोग जियारत करने भारी संख्या में पहुंचते हैं यह स्थल हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी के लिए आस्था का केंद्र है, यहां सभी धर्म के लोग पहुंच कर अपनी मुरादें मांगा करते हैं और मुरादें पूरी होती है और तीनों दिन कवाली का महामुकाबला आयोजित होगा जिसमें महसुर कव्वाल जुनैद सुल्तानी ,वसीम शाबरी, रानी वारसी, शिरकत करेंगे ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से पुलिसिंग व्यवस्था चाक-चौबंद रहने वाला है,, आयोजन समिति सदर अम्बिकापुर इरफान सिद्दिकी, सहित अंजुमन इसलाहुल मुस्लेमीन कमेटी ताकिय अम्बिकापुर।।

Author: Ramjaan Khan









