सूरजपुर में संदिग्धों का आतंक, ग्रामीणों ने चार को दबोचा, एक फरार

सूरजपुर में संदिग्धों का आतंक, ग्रामीणों ने चार को दबोचा, एक फरार
चंद्रमेढ़ा सहित आसपास के गांवों में पिकअप सवार पांच लोगों की संदिग्ध गतिविधियों से मचा हड़कंप, सौर ऊर्जा सिस्टम की चोरी की आशंका, भैंसा ले जाने के बहाने घूमने की चर्चा, चेन्द्रा चौकी में पूछताछ जारी
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
सूरजपुर/चेन्द्रा:–जिले के चेन्द्रा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रमेढ़ा सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध लोगों की आवाजाही से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पिकअप वाहन लेकर पहुंचे पांच लोगों की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए चार लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकड़े गए चारों लोगों को ग्रामीण चेन्द्रा चौकी लेकर पहुंचे, जहां पुलिस पूछताछ और जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि संदिग्ध पिकअप वाहन लेकर गांव और आसपास के इलाकों में घूम रहे थे। चर्चा है कि वे भैंसा ले जाने के बहाने क्षेत्र में पहुंचे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हो गए और चार लोगों को पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में सौर ऊर्जा सिस्टम की कथित चोरी की आशंका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, संदिग्धों का वास्तविक उद्देश्य क्या था और उनका किसी चोरी की घटना से संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पिकअप वाहन लेकर गांवों में घूम रहे इन लोगों के मकसद को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पशु चोरी या तस्करी की आशंका पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन फिलहाल इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों की सतर्कता से चार संदिग्ध पुलिस चौकी तक पहुंच गए, जबकि एक व्यक्ति के फरार होने से मामले में उसकी तलाश भी महत्वपूर्ण हो गई है।

अब पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों, पिकअप वाहन के इस्तेमाल और सौर ऊर्जा सिस्टम से जुड़ी कथित चोरी की आशंका की पड़ताल कर रही है। फिलहाल चेन्द्रा चौकी में जांच और आगे की कार्रवाई जारी है। क्षेत्रवासियों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संदिग्धों की गतिविधियों के पीछे की वास्तविक वजह क्या निकलती है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज