
सरगुजा जिला क्षेत्र अंतर्गत दरिमा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका करमाहा में शुक्रवार को आज दोपहर रोलर की चपेट में आने से मरम्मत के लिए पहुंचे मैकेनिक की घटना पर हुई दर्दनाक मौत बताया जा रहा है कि गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है कार्य में लगे रोड रोलर में ब्रेक फेल होने के साथ अन्य खराबी आ गई थी जिससे मरम्मत के लिए बगीचा की ओर से एक मैकेनिक को बुलाया गया था दोपहर रोलर के मरम्मत के बाद जब मैकेनिक ने टेस्टिंग के लिए ऑपरेटर से रोलर चलाने के लिए कहा मगर रोलर में ब्रेक नहीं लग पाया और ड्राइवर ने कुदकर अपनी तो जान बचा ली लेकिन मैकेनिक अचानक रोलर की चपेट में आ गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और रोलर पलट गई और सड़क निर्माण कार्य करने वाले कर्मचारी ड्राइवर मौके से फरार हो गए और मैकेनिक की लास सड़क पर पड़ी थी गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर दरीमा पुलिस पहुंच गई शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है,

Author: Ramjaan Khan









