Surguja News Today

Breaking बतौली-पीने का पानी मांगने के बहाने नाबालिक को घर के पीछे ले जाकर घटना को दिया अंजाम आरोपी अभय गुप्ता के खिलाफ जुर्म दर्ज!


⏭️ सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी कार्यवाही जारी।

⏭️ *नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार*। 

⏭️ *आरोपी द्वारा पीने का पानी मांगने के बहाने नाबालिक को घर के पीछे ले जाकर घटना को दिया अंजाम*।      

⏭️ *गवाहों के मौके पर आने से आरोपी नाबालिक को छोड़कर हुआ फरार*।

⏭️ *थाना बतौली पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही*।

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी त्वरित एवं तेजी से की जा रही है। पुलिस की सख्त कार्यवाही से निश्चित् रूप से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सकेगी। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस द्वारा नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।  

मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 05/04/2024 को नाबालिक पीड़िता के पिता द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि दिनांक 04/04/2024 को रात्रि करीब 08 बजे पीड़िता घर के सामने बर्तन धो रही थी, कि उसी दौरान बतौली निवासी अभय गुप्ता उर्फ पण्डारी आया और पीड़िता से पीने का पानी मांगने के बहाने जबरदस्ती बलपूर्वक मुंह बंद करके खींचकर घर के पीछे ले गया, तथा पीड़िता द्वारा जैसे-तैसे मुंह खोली और चिल्लाकर आवाज दिया गया। गवाहों के आने से आरोपी अभय गुप्ता वहां से नाबालिक पीड़िता को छोड़कर भाग गया। आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को जबरन बलपूर्वक घर के पीछे दुष्कर्म करने के नियत से ले जा रहा था, हाथ पकड़ने से पीड़िता के दाहिने हाथ में सूजन हो गया। जिस पर सदर धारा 354 भादसं एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

मामला में घटना करने के बाद आरोपी अभय गुप्ता उर्फ पण्डारी उम्र 22 वर्ष निवासी मेन रोड़ बतौली थाना बतौली अपने सकुनत से फरार हो गया था, जिसकी पता-तलाश एवं गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था। किन्तु आरोपी द्वारा अपना स्थान बदलने के कारण पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। इसी दौरान मुखबीरी सूचना एवं तकनीकी माध्यम से आरोपी की उपस्थिति अम्बिकापुर स्थित गांधीनगर में है, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त मामले की कार्यवाही में थाना बतौली से प्रधान आरक्षक छत्रपाल, आरक्षक राजेश खलखो, रामदेव सिंह, सुल्तान अहमद, ओमप्रकश गुप्ता, सुनील, अशोक महिला आरक्षक मेरी क्लारेट एवं सैनिक जसमन राम इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज