Surguja News Today

सीतापुर विधायक ने बतौली में किया भाजपा कार्यकर्ताओं का महा प्रशिक्षण अभियान का आयोजन

सीतापुर विधायक ने बतौली में किया भाजपा के कार्यकर्ताओ का महा प्रशिक्षण अभियान का आयोजन,,,
सरगुजा//सीतापुर
आज सीतापुर विधान सभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने बतौली ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं, एवं पदाधिकारियों को लेकर एक दिवसीय कार्यकर्ता महा प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया,
जिसमें बतौली ब्लॉक के समस्त भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ,,
इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करना था,
उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमे आने वाले लोकसभा चुनाव को काफी गंभीरता से लेना है,
और आज से ही हमे अपने घर से निकल कर,चुनाव जीतने की तैयारी में जुट जाना है,और अपने विधान सभा क्षेत्र से भाजपा को भारी बहुमत से बढ़त दिलानी है,
यह तभी संभव हो पायेगा,जब आप मोदी जी के जनकल्याणकारी योजना की जानकारी हम जन जन तक पहुंचाएगे ,,
जिस प्रकार मोदी सरकार हमारे देश की उन्नति, शांति एकता, लोगों के आर्थिक विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, सड़क, महिला आत्म निर्भरता,रोजगार, जैसे अनेक योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं,,
इन सब की जानकारी हमें अपने क्षेत्र के जनता तक पहुंचना पड़ेगा,,
तब जनता हमारे साथ कंधे से कन्धा मिलाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में मदद करेगी,

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने तकरीबन चार से पांच घंटे तक बतौली मण्डल के कार्यकर्त्ता एवम पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया,,

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज