Surguja News Today

MURDER मिस्ट्री-प्रेम प्रसंग मे युवक की हत्या नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर फंदा डाला और खींच दिया!

नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर फंदा डाला और खींच दिया,रेप की कोशिश का आरोप।


बलरामपुर– में कॉलेज के छात्र को उसकी प्रेमिका और नाबालिग सहेली ने मिलकर मार डाला। पुलिस ने
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि युवक ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मरियम पारा में एक घर में मिली युवक की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है,,
पुलिस ने इस मामले में युवक की प्रेमिका और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया है,,वही पुलिस का कहना हैं युवक की मौत नायलोंन की रस्सी से गला घोटने से हुई है,,


बलरामपुर के मरियम पारा में 26 मार्च की दोपहर एक युवक की लाश मिली थी,,पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय मृतक वीरेंद्र यादव ग्राम पुटसुरा का निवासी था,और बलरामपुर में अपनी बहन के साथ रहकर कालेज की पढ़ाई करता था,,इसी बीच युवक का अपने ही पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था,,युवती भी अपने सहेली के साथ रहकर बलरामपुर में पढ़ाई करती थी,,घटना वाली दिन युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था,,शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेमिका पर अनावश्यक रूप से दबाव बना रहा था,,जिसके बाद तैश में आकर प्रेमिका ने घर में रखे नायलोन की रस्सी से अपनी सहेली के साथ मिलकर गला घोंट दिया,,जिसके बाद युवक की मौत हो गई,,
वही युवक की हत्या करने के बाद युवक की बहन को सूचना दी की उसका भाई बेहोश पड़ा हुआ है,,और युवक के परिजनों के पहुंचने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी,,पुलिस ने शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की प्रेमिका व उसकी नाबालिग सहेली से पूछताछ कीया,,और दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज