Surguja News Today

शिमला मैंनपाट में आईपीएल के तर्ज पर जल्द शुरू होगा मैनपाट प्रिमियर लीग सीज़न 01
नीलामी प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों का होगा चयन

मैनपाट प्रिमियर लीग सीज़न 01 (MPL)

मैनपाट के खेल प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है कि इस वर्ष मैंनपाट प्रिमियर लीग एमपीएल का आयोजन होने जा रहा है

*सरगुजा// मैंनपाट*

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में आईपीएल को देखते हुए युवा पीढ़ी अब एमपीएल यानी (मैनपाट प्रिमियर लीग सीज़न 01) का आयोजन बहुत जल्द शुरू होने जा रहा
आयोजन समिति कि बैठक संपन्न हुई जिसमें यह पता चला कि इस प्रतियोगिता में नीलामी में 100 रुपए में फार्म भरें जाएंगे
मैनपाट प्रिमियर लीग में छः टीम शिरकत करेंगी साथ ही मैनपाट के क्रिकेटरों की नीलामी प्रक्रिया के द्वारा चयनित किया जाएगा नीलामी बहुत ही जल्द सम्भावित वेन्यू नर्मदापुर में होगा जिसमें छ: टीम के मालिक सहित आवेदनकर्ता मौजूद रहेंगे,
मैनपाट प्रिमियर लीग सीज़न 01 के मुकाबले मैनपाट के अलग-अलग ग्राउंड में खेले जाएंगे फाइनल मुकाबला नर्मदापुर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा वहीं इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता नशामुक्त युवा
समाज में एक अलग संदेश के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा और भव्य आयोजन किया जाएगा।।नियम व शर्तें फिक्सर के मुताबिक नीलामी के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।।

*आयोजन समिति मैनपाट क्रिकेट क्लब*

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज