
सरगुजा जिले का मैनपाट बना मजदूरों का शोषण का अड्डा
आप सोच रहे होंगे कि शोषण आखिर मजदूरों का कौन कर रहा है तो आपको बता दूं कि मैनपाट विकासखंड के ऐसे कई इलाके हैं जहां सीएमडीसी एमकेपिसीएल कंपनी बाक्साइड उत्खनन का कार्य कर रहा है , लेकिन दूसरी तरफ पथराई ग्राम के मजदूर लगातार हड़ताल पर चले जाते हैं आखिर मजदूरों कि मांग को जिम्मेदार पुरा क्यों नहीं करते केवल आश्वासन दिया जा रहा लेकिन एक महिना पुर्व में मजदूरों जब हड़ताल पर बैठे हुए थे तब जिम्मेदारों ने यह आश्वासन दिया था कि सारे मांग को जल्द एक महीने के भीतर पुरा कर दिया जाएगा मजदूरों ने उनका बात मांग काम पर चले गए थे फिर एक महीने बीत जाने के बाद भी मांग जब पुरा नही हुआ तब मजदूरों ने दुबारा हड़ताल पर चले गए हैं, बता दूं कि श्रमिकों का प्रमुख मांग तो मानदेय और सुरक्षा सम्बन्धी किट और अन्य है लेकिन देखा जा रहा है कि खदान के भीतर एक ईसाई समुदाय का कब्रिस्तान है जिसको आज तक कोई बेरिकेडिंग व फेंसिंग नहीं किया है यह एक बड़ा सवाल है यह ईसाई समुदाय के आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कार्य खदान के भीतर चल है दुसरी तरफ घुनघुटा नदी के ऊपर बना पुलिया ख़तरे में इन सब का मुख्य कारण केवल और केवल सीएमडीसी माइनस
फिर भी मजदूरों का शोषण सही मानदेय नहीं मिलना, पानी सौचालय किट नहीं मिलना कहीं न कहीं सीएमडीसी माइनस की नाकामि और मैनपाट कि बदहाली को दर्शाता है इस पर मजदूरों ने स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो को अवगत कराया लेकिन वे भी केवल देख कर के जाने दिया और मजदूरों को आश्वासन दिया है,,दुसरी तरफ सीएमडीसी माइनस के जिम्मेदार गौरख धंधा को बढ़ावा दे रहे हैं,,रात के अंधेरे में बिना पीट पास के बाक्साईड टांसपोर्ट किया जा रहा है प्रशासन चुप्पी लगा कर बैठीं हुई पिछले बार जब एक बाक्साईड टांसपोर्ट गोरख धंधा वाला ट्रक को प्रशासन ने ऱगे हाथ पकड़ा तों जिम्मेदार अधिकारी ने किसी प्रकार कि कोई करवाई नहीं किया जिसका मजदूर अब खुलकर विरोध करने लगे
*सीएमडीसी खदान के दुष्प्रभाव*
संचालित होने से यहां का वातावरण प्रभावित होने लगा पहले लोग गर्मी में भी ठंड का अहसास करते थे लेकिन अब ऐसा दौर शुरू हो रहा है कि लोगो को शिमला मैंनपाट में गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है यही वज़ह है कि मैंनपाट में पर्यटकों कि संख्या में गिरावट देखी जा रही है
*खदान से सड़क बदहाल*
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बने सड़क अब बाइक्ट लोड ट्रक चलने से दसने लगे,,
सड़क किनारे खेत अब बंजर हो चले जिसकी चिंता अब ज़मीन मालिकों को सताने लगी है
*सीएमडीसी माइंस मैनेजर*
*अमित राय कि प्रतिक्रया*
राय ने बताया कि मजदूर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे लेकिन कल शाम को बैठक में ठेकेदार और मजदूरों के बीच आपसी सहमति से सब ठीक हो गया है,
कब्रिस्तान के लिए सीएमडीसी माइंस मैनेजर अमित राय ने एमकेपिसीएल कंपनी के ठेकेदार को फेंसिंग के लिए पत्र जारी किया है और तत्काल लेटराइट पथर से घेरा जाएगा,,
वहीं सड़क को लेकर कहा कि सड़क दबा है जिसको हम लगातार मरमत करा रहे हैं
बाकी सुरक्षा सम्बन्धी किट सभी को दिया गया है गलत अफवाह मजदूर फैला रहे हैं,,
बहारहाल मजदूरों कि मांग कब तक पुरा हो पाएगा।।


Author: Ramjaan Khan









