
सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के संकुल केंद्र केसरा में शनिवार को न्यौता भोज कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को मिड डे मील मे दाल चावल के साथ स्वादिष्ट भोज भी खाने को मिला, छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में न्यौता भोजन कि शुरुआत की है, इसके तहत कोई भी व्यक्ति संगठन या फिर समाज के लोग सरकारी स्कूलों में भोज दे रहे हैं जिसकि शुरूआत मैनपाट में हुआ न्यौता भोज कार्यक्रम आयोजित करने वाले पहले ऐसे शख्सियत रहे मैनपाट विकासखंड के संकुल समन्वयक देवेन्द्र पाण्डेय जिन्होंने संकुल केसरा में शनिवार को न्यौता भोज का आयोजन रखा और न्योता भोज कार्यक्रम के विषय में बताया कि भोजन के पोषक मुल्य में वृद्धि समुदाय के बीच अपनेपन कि भावना विकसित करना है जिसकी शुरुआत हमने मैनपाट जैसे आदिवासी बाहुल्य इलाका में कर दिया गया है वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके साथ समस्त प्रधानपाठक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे

Author: Ramjaan Khan









