Surguja News Today

Accident: MP के डिंडौरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगों की हुई मौत, कई घायल

डिंडोरी में हुई वाहन दुर्घटना में व्यक्तियों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी में हुई वाहन दुर्घटना में 14 व्यक्तियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके को घायलों के उपचार और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए डिंडोरी भेजा गया हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज