गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सख्त कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया। चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर कार्यवाई की गई।