प्रेरणास्पद : कलेक्टर रोज सुबह-सुबह स्वयं करा रही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

प्रेरणास्पद : कलेक्टर रोज सुबह-सुबह स्वयं करा रही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

कलेक्टर को टीचर के रूप में देखकर युवाओं में जग रहा एक अलग आत्मविश्वास

संपादक सैफ फ़िरदौसी– सक्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले किसी भी युवा के लिए यह बहुत बड़ी सौभाग्य की बात होती है कि उसे एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन मिले और खास तौर से तब जब प्रशासनिक सेवा का सबसे बड़ा अधिकारी जिले का कलेक्टर स्वयं एक शिक्षक के रूप में किसी को पढ़ाए। ऐसा ही एक बेहतर अवसर और मार्गदर्शन सक्ती जिले के युवाओं को मिल रहा है जिन्हें जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करा रही हैं। कलेक्टर को टीचर के रूप में देखकर जिले के युवाओं में एक अलग आत्मविश्वास जग रहा है।

SNT NEWS CG

पुलिस, आर्मी, एयर फोर्स जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने के लिए युवा रोज सुबह कलेक्टर कार्यालय जेठा के सामने स्थित मैदान में फिजिकल प्रैक्टिस करते हैं। जिसे देखकर कलेक्टर ने युवाओं को बेहतर अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कराने के लिए रोज सुबह युवाओं को कलेक्ट्रेट परिसर पर ही स्वयं पढ़ाई कराते हुवे तैयारी करा रही हैं। जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अपने व्यस्ततम शेड्यूल में से युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय देना वास्तव में एक बहुत ही अच्छी सकारात्मक पहल है। जो स्वयं आगे बढ़ने के साथ-साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का संदेश है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज