
छत्तीसगढ़: बीजापुर में CRPF कैंप पर बड़ा नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया. इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 14 जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर, हमले की सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
Post Views: 429










